हरिद्वार जनपद स्थित रुड़की में सास-बहुओं के बीच का विवाद कोतवाली पहुंच गया। कई महिलाओं के साथ पहुंची सास का आरोप था कि उसकी बहुएं उसके साथ मारपीट करती हैं। जबकि बहुओं ने आरोपों को निराधार बताते हुए सास पर ही परेशान करने का आरोप मढ़ दिया। इस दौरान कोतवाली में करीब तीन घंटे तक हंगामे की स्थिति बनी रही।
ढंडेरा निवासी मुन्नी देवी नाम की एक वृद्ध महिला कोतवाली रुड़की पहुंची। उनके साथ भाजपा नेत्री हेमा रावल समेत कई महिलाएं थी। अस्त व्यस्त हालत में पहुंची वृद्धा ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल को बताया कि उसकी दो बहुएं हैं। वह उसे आए दिन परेशान करती हैं।