हरिद्वार के पथरी रेलवे स्टेशन पर दो युवकों के साथ संदिग्धावस्था में मिली युवती एवं उसकी मां ने जीआरपी थाने की पुलिस को कई घंटे तक उलझाए रखा।
मां बेटी कभी खुद को दिल्ली का निवासी बताती रही तो कभी राजस्थान का। जैसे तैसे महिला अस्पताल पहुंची मां बेटी ने मेडिकल कराने से भी दो टूक इंकार कर डाला। देर शाम तक भी जीआरपी की टीम मां-बेटी के साथ महिला अस्पताल में ही डटी थी।
बुधवार को पथरी पुलिस ने अचेतवस्था में एक युवती को रेलवे स्टेशन से बरामद किया था तब वो दो युवकों के साथ में थी। पुलिस ने युवकों को भी हिरासत में ले लिया था और युवती को जिला अस्पताल भेजा था।
मामला जीआरपी के अधिकार क्षेत्र का होने के कारण पथरी पुलिस ने युवकों को जीआरपी को सौंप दिया। होश आने पर युवती को भी पुलिस जीआरपी थाने ले आई। इधर, पीछे-पीछे युवती की मां भी जीआरपी थाने पहुंच गई।