फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में दर्दनाक हादसा, अंगीठी की लपटों में झुलसने से मां और दो बेटों की मौत

Wed, 09 Jan 2019 11:06 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बैतड़ी (नेपाल)
विज्ञापन
अंगीठी - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन

नेपाल के प्रदेश नंबर सात बाजुरा जिले में मंगलवार रात अंगीठी से निकली लपटों में झुलसने से मां और उसके दो बेटों की मौत हो गई। हादसे के बाद जिला मुख्यालय से प्रहरी दल मौके के लिए रवाना हो गया है।

विज्ञापन


बाजुरा प्रहरी सहायक निरीक्षक लोकेंद्र सिंह गुरु ने बताया बुढीनंदा नगर पालिका नौ अगाउ की अंबा बोहरा (35) और उनके दो बेटे सुरेश बोहरा (9), रमित बोहरा (7) मंगलवार रात घर में सो रहे थे।

रात में अंगीठी की लपटों से कंबल में आग लग गई। आग की लपटों में झुलसने से तीनों की मौत हो गई। घटनास्थल जिला मुख्यालय से दूर होने के कारण फायर ब्रिगेड भी नहीं पहुंच पाई। घटना की सूचना मिलने के बाद प्रहरी नायब निरीक्षक उद्धव सिंह भाट के नेतृत्व में प्रहरी दल मौके के लिए रवाना हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें