फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटे ने घर को ही बना दिया 'अय्याशी का अड्डा', बाहर से लड़कियां बुलाकर करवाते थे 'गंदा काम'

Wed, 04 Oct 2017 08:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मां और बेटे ने मिलकर घर को ही अय्याशी का अड्डा का अड्डा बना दिया। बाहर से लड़कियां बुलाकर उनसे गंदा काम करवाया जाता था। इसके बाद जब मामला खुला तो हकीकत जानकर पुलिस भी दंग रह गई।
विज्ञापन


मंगलवार को घर में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने मंगलवार को भांडाफोड़ किया। सहायक पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने मकान पर छापा मारा। इस दौरान मकान से संचालिका और उसके पुत्र समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर तीन पीड़िताओं को मुक्त कराया गया है।

मोबाइल और व्हाट्सएप के जरिये ग्राहकों को बुकिंग कर यहां बुलाया जाता था। पटेलनगर के ब्रह्मपुरी में एक मकान में अनैतिक देह व्यापार चलने की शिकायत मिली थी। प्राथमिक जांच पड़ताल में इसकी पुष्टि होने के बाद सहायक पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को ब्रह्मपुरी के एक मकान में छापा मारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को देखकर यहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मकान मालकिन और रेकेट संचालिका को उसके बेटे के साथ दबोच लिया। इसके बाद पुलिस ने मेरठ और मुजफ्फरनगर की तीन महिलाओं को मुक्त कराकर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

ग्राहक के रूप में चंद्रबनी निवासी आजम और मदन लाल निवासी लक्खीबाग को पकड़ा गया है। इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि मौके से 6450 रुपये की नकदी के अलावा आपत्तिजनक सामान भी मिला है।

पकड़े गए मां-बेटे काफी समय से इस धंधे में लगे थे। कई राज्यों से पीड़िताओं का बुलाकर उन्हें इस्तेमाल किया जाता था। यह लोग मोबाइल और व्हाट्सएप के जरिये ग्राहकों की बुकिंग करते थे। अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें