एक युवक ने चार साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बना डाला। उसके बिस्तर पर अपनी चार साल की मासूम को आधे कपड़ों में देख मां का कलेजा फट गया। बच्ची हालत देखते ही मां की चीख निकल गई। इसके बाद वहां पर लोगों की भीड़ जुट गई।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने आरोपी की जमकर घुनाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे पौड़ी जिला जज की कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं, बच्ची से दुराचार के प्रयास की घटना से हिंदू संगठनों में उबाल है। उन्होंने घटना के विरोध में कोतवाली में सीओ और कोतवाल का घेराव किया।
पुलिस के अनुसार घटना पूर्वाह्न करीब 11 बजे की है। शहर से सटे गांव में जिला बिजनौर की बढ़ापुर थाने के गांव मुजफ्फरनगर निवासी रियाजुद्दीन पुत्र मेंहदी हसन किराए पर रहता है। वह नाई का काम करता है।
उसके पड़ोस में एक श्रमिक का परिवार भी किराए पर रहता है। मौका पाकर आरोपी पड़ोस की चार साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले गया और उसने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।