प्रदेशभर में 25 जून से बारिश शुरू होने जा रही है। इसके बाद 26 या 27 जून को मानसून आएगा। मौसम विभाग ने फिलहाल कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी जारी नहीं की है।
प्रदेशभर में अनेक स्थानों पर बृहस्पतिवार को बारिश दर्ज की गई। राजधानी में भी कुछ हिस्सों में तेज बारिश और आंधी आई जबकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। दिन का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेशभर में शुक्रवार को कुछ जगहों पर हल्की बारिश के बाद शनिवार से बारिश का सिलसिला बढ़ेगा। अनेक स्थानों पर बारिश शुरू हो जाएगी।
इसके बाद 26 व 27 जून को प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश होगी। इसी बीच, मानसून के आने की भी संभावना है। शुक्रवार को राजधानी में आंशिक बादल आ सकते हैं जबकि प्रदेश के अन्य हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।