पुलिस ने रविवार को भी हजारों पर्यटकों को विभिन्न बैरियरों ने वापस घर का रास्ता दिखाया। इनके पास न तो आरटीपीसीआर थी और न ही अन्य जरूरी दस्तावेज। पूरे दिन में 1200 से ज्यादा वाहनों को बॉर्डर और शहर के भीतर बैरियरों से वापस किया गया।
बता दें कि बीते एक सप्ताह से आरटीपीसीआर आदि दस्तावेज न होने के चलते वापस किया जा रहा है। एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर शहर में दर्जनों बैरियर लगाए गए हैं। ताकि, बाहर से आने वाले लोगों को पर्यटक स्थलों तक न जाने के लिए फिल्टर किया जा सके। पर्यटक स्थलों को सिर्फ वही लोग जा रहे हैं, जिनके पास आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट, पोर्टल का रजिस्ट्रेशन व अन्य जरूरी दस्तावेज होते हैं।
इसके बाद बीते दिनों जिलाधिकारी ने वीकेंड पर दो पहिया वाहनों के मसूरी जाने पर रोक लगा दी थी। इसके बाद से दोपहिया वाहनों को तो अनिवार्य रूप से वापस किया जा रहा है। रविवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगे बैरियरों से पुलिस ने 1235 वाहनों को वापस किया था। इनमें दोपहिया और चौपहिया दोनों तरह के वाहन शामिल हैं।
राजपुर- कुठाल गेट- चौपहिया 125 वापस, दोपहिया 85
रायपुर- महाराणा प्रताप चोक- चौपहिया 105 , दोपहिया 212
कैंट- किमाड़ी से चौपहिया 250 व दोपहिया 380
आशारोड़ी चेक पोस्ट- दोपहिया- 28 चौपाहियां- 50