फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: मानसून के दाैरान यूपीसीएल टीम हाई अलर्ट पर, ये सावधानियां बरतने की अपील की गई

Fri, 27 Jun 2025 10:52 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

मानसून के दाैरान यूपीसीएल की ओर से लोगों को खास सावधानियां बरतने की अपील की गई है।
विज्ञापन
मानसून - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून सीजन में प्रदेश में बिजली आपूर्ति की निरंतरता बनाए रखने के लिए यूपीसीएल ने हाई अलर्ट जारी किया है। एमडी यूपीसीएल अनिल कुमार ने बारिश के मौसम में सावधानियां बरतने की अपील भी की।

एमडी ने कहा कि बरसात में बिजली के खंभों को छूने से बचें। खंभों से मवेशियों को न बांधें। बिजली लाइनों के नीचे कोई आयोजन न करें। नए भवन निर्माण से बिजली लाइनों की उचित दूरी बनाए रखें। खेत की मेड पर यदि बिजली खंभा लगा है तो उचित दूरी रखकर ही जुताई करें।

विज्ञापन


बिजली खंभों पर यदि स्पार्किंग हो रही है तो तुरंत संबंधित सब स्टेशन पर सूचना दें। बारिश में खंभे पर तेज स्पार्क हो रहा हो और आस-पास पानी भरा हुआ है तो उस रास्ते से या पानी में जाने से बचें। यदि बिजली के तार किसी पेड़ के निकट से गुजर रहे हों तो किसी भी स्थिति में उस पर चढ़ने से बचें।

ये भी पढ़ें...Rudraprayag Bus Accident: अलकनंदा में जिंदगी की तलाश; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी...एक शव और बरामद, आठ लापता
विज्ञापन
विज्ञापन


घर के अंदर बिजली फिटिंग में अर्थिग जरूर कराएं। उन्होंने आकस्मिकता की स्थिति के मद्देनजर चारों धाम में सामग्री जैसे कंडक्टर, केबिल, पोल, ट्रांसफार्मर की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें