फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: प्रदेश में कोरोना वायरस के चार नए मामले मिले, मरीजों की संख्या बढ़कर 74 हुई

Fri, 27 Jun 2025 10:43 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

उत्तराखंड में कोरोना के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। चार मरीजों को घर पर ही क्वारंटीन किया गया है। जबकि, दो मरीज कैलाश अस्पताल और ऋषिकेश एम्स में भर्ती हैं।
विज्ञापन
कोरोना - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में कोरोना वायरस के चार नए मामले सामने आए हैं। इसमें से दो मरीज देहरादून के रहने वाले हैं। जबकि, दो मरीज उत्तरकाशी से सामने आए हैं। अब कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 74 हो गई है।

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के छह मरीज एक्टिव हैं। इनमें से चार मरीजों को घर पर ही क्वारंटीन किया गया है। जबकि, दो मरीज कैलाश अस्पताल और ऋषिकेश एम्स में भर्ती हैं। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि प्रदेश में कोरोना वायरस की स्थिति नियंत्रण में है। अब तक सामने आ चुके 74 मरीजों में छह मरीज ही एक्टिव रह गए हैं। अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें...Rudraprayag Bus Accident: अलकनंदा में जिंदगी की तलाश; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी...एक शव और बरामद, आठ लापता

जिले में डेंगू के तीन नए मरीज मिले

जिले में डेंगू के तीन नए मरीज मिले हैं। इन मरीजों को श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल और ग्राफिक एरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरीजों की संख्या बढ़कर 141 पहुंच गई है। उधर, 74 घरों में डेंगू वायरस का लार्वा भी मिला, जिसे नष्ट कराया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि डेंगू के नियंत्रण के लिए जिले की सभी चिकित्सा इकाइयां जुटी हुई हैं। सभी इलाकों में लार्वा साइडर के छिड़काव और फाॅगिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें