फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: तीन-चार दिन में उत्तराखंड पहुंचेगा मानसून, आज बिगड़ा रहेगा मौसम, बारिश-तूफान की चेतावनी

Fri, 26 Jun 2026 03:00 AM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

उत्तराखंड में अगले तीन-चार दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बताई हैं। इससे पहले बृहस्पतिवार को मानसून उत्तरी सीमा सूरत, इंदौर, मंडला, डाल्टनगंज, मोतिहारी से होकर गुजरा।
विज्ञापन
उत्तराखंड में मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में मानसून के आने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेशभर में अगले तीन-चार दिन में दक्षिण-पश्चिम मानसून पहुंच सकता है। इस बीच प्रदेश में प्री मानसून गतिविधियां जारी रहेंगी। वहीं, शुक्रवार को प्रदेश के पर्वतीय इलाकों के कुछ हिस्सों में गर्जन, तेज बारिश और तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड में अगले तीन-चार दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बताई हैं। इससे पहले बृहस्पतिवार को मानसून उत्तरी सीमा सूरत, इंदौर, मंडला, डाल्टनगंज, मोतिहारी से होकर गुजरा। 26 जून को राज्य के पर्वतीय जनपदों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

Uttarakhand: मानसून में बाढ़ और जलभराव की दृष्टि से संवेदनशील 304 स्थल चिह्नित, 113 बाढ़ चौकियां बनीं
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा के आसार जताए गए हैं। तापमान की बात करें तो बीते 24 घंटों में राज्य के मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान सामान्य बना रहा। मौसम विज्ञान केंद्र ने नागरिकों से खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें