देश में मानसून की रफ्तार फिर सुस्त पड़ गई है। बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश की सीमा से मानसून आगे नहीं बढ़ पा रहा है। इसके चलते उत्तराखंड में पहुंचने में अभी भी 48 से 72 घंटे का समय लग सकता है।
मौसम विभाग ने 72 घंटे में मानसून पहुंचने की संभावना जताई है। मानसून पिछले कई दिनों से बिहार से आगे नहीं बढ़ पाया है। तय शेड्यूल के अनुसार मानसून को 15 जून को उत्तर प्रदेश पहुंच जाना चाहिए था।
जबकि 21 से 22 जून में मानसून को उत्तराखंड में दस्तक देनी थी। लेकिन यह 10 दिन से ज्यादा पिछड़ गया है। बृहस्पतिवार को मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश का सिस्टम बनने की संभावना देखते हुए अगले 72 घंटों में उत्तराखंड पहुंचने की संभावना जताई थी।