फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: मानसून में खूब बरस रहे बदरा

Tue, 30 Jun 2015 12:10 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को तड़के उत्तराखंड के कई इलाकों में बदरा खूब बरसे। एक ओर जहां राजधानी में सुबह से ही बादल छाए रहे तो वहीं हरिद्वार में सोमवार रात से शुरू हुई बारिश मंगलवार सुबह भी जारी रही। सुबह 10 बजे से हरिद्वार में तेज बारिश जारी दर्ज की गई।
विज्ञापन


रुद्रप्रयाग सहित केदारनाथ, श्रीनगर गढ़वाल और कुमाऊं के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है। राज्य के पहाड़ी इलाकों में बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

उधर, देहरादून में रविवार देर रात करीब एक बजे हुई भारी बारिश और आंधी के बाद सोमवार को पारे में साढ़े पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। दो घंटे में ही 71.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। हालांकि, इसके बाद दिनभर कहीं बादल, कहीं धूप जैसे हालात रहे।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने फिलहाल मंगलवार को भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया है। रविवार को दिन में उमस के बाद देर रात करीब एक बजे अचानक आंधी और बारिश के बीच बिजली कड़कने लगी। कुछ ही देर में तेज बारिश शुरू हो गई। करीब दो घंटे तक बारिश हुई।

इससे सोमवार को पारा गिर गया। रविवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री था, सोमवार को यह 28 डिग्री पर आ गया। न्यूनतम तापमान भी रविवार के 24.7 डिग्री से गिरकर सोमवार को 19.4 डिग्री पर आ गया।

मौसम विभाग के निदेशक आनंद शर्मा ने बताया कि मंगलवार को राजधानी में बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर बौछारें भी पड़ सकती हैं। हालांकि, पारे में दो डिग्री तक का उछाल संभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें