आज ही के दिन चार साल पहले 16 जून को केदारनाथ में महाप्रलय आई थी। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में एक बार फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही मैदानी इलाकों में भी बादल व हल्की बारिश से गर्मी से राहत मिल सकती है।