फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल पहले आज ही आई थी केदारनाथ आपदा, मौसम विभाग ने फिर किया अलर्ट

Fri, 16 Jun 2017 10:15 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
heavy rain alert in uttarakhand
विज्ञापन
आज ही के दिन चार साल पहले 16 जून को केदारनाथ में महाप्रलय आई थी। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में एक बार‌ फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही मैदानी इलाकों में भी बादल व हल्की बारिश से गर्मी से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना

- फोटो : amar ujala
इससे पहले प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में 15 जून को बारिश रिकॉर्ड की गई। कुछ जगहों पर ओले भी पड़े। मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहा। राजधानी में दोपहर तक तेज धूप के बाद बादल छा गए।

ठंडी हवाओं ने मौसम की गर्माहट से राहत दी। दिन का अधिकतम तापमान बुधवार के 38.1 डिग्री के मुकाबले बृहस्पतिवार को गिरकर 34.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में ओलावृष्टि और ठंडी हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। राजधानी में भी आंशिक बादल आ सकते हैं। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी आ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें