फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैदान से लेकर पहाड़ तक फिर सक्रिय हुआ मानसून

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विज्ञानियों के अनुसार लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर राज्य में मानसून सक्रिय हो गया है। इससे मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम विज्ञानियों ने बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग की ओर से राजधानी दून के अलावा पिथौरागढ़, बागेश्वर, उत्तरकाशी जैसे जिलों में अगले 24 घंटे में अत्यंत भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में संभावना जताई गई है कि देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर, उत्तरकाशी के अलावा राज्य के बाकी सभी जिलों में गर्जना के साथ तेज बौछारें पड़ने के साथ ही कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। मानसून के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। राजधानी देहरादून में जहां रविवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री रहा। तापमान के अचानक नीचे गिरने से लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली।
----
बारिश से बदला मौसम का मिजाज, गर्मी से मिली राहत
राजधानी दून व आसपास के इलाकों में रविवार को बारिश से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया। पिछले कई दिनों से गर्मी का सामना कर रहे लोगों ने बारिश के चलते राहत की सांस ली। राजधानी में काले घने बादल छाए रहे और ठंडी हवा चलने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। रात आठ बजे अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहने से मौसम खुशगवार हो गया। मौसम विज्ञानियों ने संभावना जताई है कि अगले 24 घंटे में राजधानी दून व आसपास के इलाकों में जोरदार बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

----
चेतावनी के बाद भी नदियों के किनारे बसे लोगों ने नहीं समेटा बोरिया-बिस्तर
भारी बारिश की संभावना को देखते हुए सिंचाई विभाग की ओर से चेतावनी जारी करने के बावजूद रिस्पना और बिंदाल जैसी नदियों के किनारे दो दर्जन से अधिक बस्तियों में बसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर नहीं पहुंचाया गया है। ऐसे में यदि जोरदार बारिश होती है तो नदियों के किनारे बसी बस्तियों में रहने वाले लोगों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो सकता है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस बार जिला प्रशासन की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन

-----
अधिकतम तापमान -- 31 डिग्री
न्यूनतम तापमान -- 24 डिग्री
सूर्योदय -- 5.24 बजे
सूर्यास्त--7.22 बजे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें