मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि प्रदउेश के कई इलाकों में बारिश की संभावना है। वहीं चारधाम यात्रा मार्ग पर भी बारिश की चेतावनी जारी की है।
चारधाम यात्रा मार्ग समेत प्रदेश के कई अन्य क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहने की संभावना जताई है। रुद्रप्रयाग से जोशीमठ, रुद्रप्रयाग से केदारनाथ, जोशीमठ, बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब, उत्तरकाशी, हर्षिल, गंगोत्री, धरासू, बडकोट, जानकी चट्टी, यमुनोत्री आदि स्थानों पर बारिश हो सकती है।
तापमान
अधिकतम-32.4
न्यूनतम-23.2