फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon: मेयर ने की मानसून की तैयारियों और शहर की स्वच्छता की समीक्षा, काम समय से पूरा करने के निर्देश

Mon, 29 Jun 2026 07:33 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

मेयर ने कहा कि शहर में कूड़ा संग्रहण एवं निस्तारण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने सफाई व्यवस्था की नियमित निगरानी करने और विभिन्न क्षेत्रों में सफाई को और बेहतर बनाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन
देहरादून मेयर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसूनी बारिश की तैयारियों, शहर की स्वच्छता, कूड़ा निस्तारण और गोशाला संचालन की समीक्षा को लेकर मेयर सौरभ थपलियाल ने सोमवार को नगर निगम कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्षा से पहले सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी की जाएं और जनहित से जुड़े कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

विज्ञापन


मेयर ने कहा कि शहर में कूड़ा संग्रहण एवं निस्तारण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने सफाई व्यवस्था की नियमित निगरानी करने और विभिन्न क्षेत्रों में सफाई को और बेहतर बनाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

गोशालाओं के संचालन की समीक्षा के दौरान मेयर ने पशुओं के रखरखाव, चारा-पानी की उपलब्धता और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि गोशालाओं का संचालन व्यवस्थित और मानकों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन


Haridwar: श्यामपुर के पास रोडवेज बस और पिकअप की हुई भिड़ंत, वाहनों के उड़े परखच्चे, तीन की मौत, पांच घायल
विज्ञापन


मानसून को देखते हुए जलभराव की संभावित समस्या वाले क्षेत्रों की विशेष निगरानी करने, नालों की समय रहते सफाई कराने और आपातकालीन व्यवस्थाओं को पूरी तरह तैयार रखने के निर्देश दिए गए। मेयर ने कहा कि नगर निगम के सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि बरसात के दौरान शहरवासियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें