फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से परेशानी: मलारी हाईवे पर गिरे बोल्डर, ग्रामीणों और सेना के वाहनों की आवाजाही रुकी

Mon, 01 Aug 2022 08:12 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ

सार

दिनभर बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) की जेसीबी हाईवे खोलने में लगी रहीं लेकिन हाईवे पर आए बड़े-बड़े बोल्डरों को हटाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
मलारी हाईवे बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोशीमठ-मलारी हाईवे नीती गांव के समीप पहाड़ी से बोल्डर गिरने से बंद हो गया। रविवार देर शाम काली मंदिर के पास बोल्डर और पत्थर हाईवे पर आ गिरे जिससे ग्रामीणों के साथ ही सेना के वाहनों की आवाजाही थम गई है।

विज्ञापन


Cloud Burst in Uttarakhand: श्रीनगर के दो गांव में देर रात बादल फटा, पानी और मलबा आने से खेत तबाह

सोमवार को दिनभर बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) की जेसीबी हाईवे खोलने में लगी रहीं लेकिन हाईवे पर आए बड़े-बड़े बोल्डरों को हटाया नहीं जा सका। बीआरओ के कमांडर कर्नल मनीष कपिल ने बताया कि हाईवे खोलने का कार्य जारी है। जल्द ही हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। 

लामबगड़ में 18 घंटे बाद खुला बदरीनाथ हाईवे

बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में 18 घंटे बाद सुचारु हो पाया। हाईवे खुलने पर जगह-जगह फंसे यात्रियों ने राहत की सांस ली। बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में नाला उफान पर बहने से रविवार दोपहर साढ़े 12 बजे बंद हो गया था। हाईवे बंद होने से बदरीनाथ धाम जाने वाले करीब एक हजार यात्रियों को पांडुकेश्वर और गोविंदघाट में ही रोक दिया गया जबकि बदरीनाथ की ओर से भी लगभग 700 यात्रियों को आगे जाने से रोक दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


बीआरओ की जेसीबी ने काफी मशक्कत के बाद सोमवार सुबह साढ़े छह बजे हाईवे वाहनों के लिए खोल दिया। इसके बाद यात्री गंतव्य के लिए रवाना हुए। बीआरओ के कमांडर मनीष कपिल ने बताया कि लामबगड़ में बार-बार बारिश का पानी आने से हाईवे बाधित हो रहा था जिसके चलते अब यहां पर पाइप बिछा दिए गए हैं। इससे बरसाती पानी की निकासी हो सकेगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें