फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: इतंजार खत्म, मौसम विभाग ने बताया इस दिन दस्तक देगा मानसून

Tue, 19 Jun 2018 06:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
monsoon
विज्ञापन

इस बार उत्तराखंड में मानसून तय समय पर पहुंचेगा। मौसम विभाग ने यह संभावना जताई है।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने उत्तराखंड में मनसून के 27 जून तक पहुंचने की संभावना जताई है। वहीं रविवार को हुई बारिश से सोमवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में छाई धूल और धुंध से राहत मिल गई।

राज्य में बारिश के चलते अलग-अलग हादसों में तीन की मौत गई। नेपाल में एक किशोरी महाकाली में तेज बहाव में बह गई।

विज्ञापन

घास काटने के दौरान मलबे की चपेट में आने से जान चली गई

- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के धारचूला तहसील में तवाघाट-लीपूपास सड़क निर्माण के काम के दौरान मलबे की चपेट में आने से जय सिंह (27) निवासी बलुवाकोट धाप (नेपाल) की मौत हो गई जबकि शनिवार शाम करीब 4 बजे पांगला निवासी नीलू देवी (44) की घास काटने के दौरान मलबे की चपेट में आने से जान चली गई।

उधर, धारी ब्लॉक के पदमपुरी में रविवार सुबह पेड़ की बड़ी टहनी की चपेट में आने से टैक्सी चालक प्रकाश सिंह (25) निवासी सुनढूगरा ब्लॉक पाटी चंपावत की मौत हो गई, जबकि टैक्सी में सवार अन्य 11 लोग बाल-बाल बच गए।

नेपाल के दार्चुला जिले में दुहू गांवपालिका वार्ड संख्या दो निवासी कंचन लोथ्याल (16)  लकड़ी के पुल से फिसलकर महाकाली में बह गई। किशोरी अपने परिवारवालों के साथ यारसा गंबू खोचने नज्यांड़ गई थी और लौटते वक्त यह हादसा हो गया। देर शाम तक किशोरी का पता नहीं चला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें