बंदरों से परेशान महिलाओं ने उन्हें कैद करने का एक अनोखा तरीका निकाला है। यह तरीका जानकर आप भी हैरानी में पड़ जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 6
monkey
बंदरों से अपरेशान खिर्सू और चौबट्टा की महिलाओं ने नई तरकीब निकाली है। सुबह चारा पत्ती के लिए जाते समय महिलाएं अपने हाथों में लड्डू या अन्य खाद्य पदार्थ लेकर निकलती हैं।
विज्ञापन
3 of 6
खाद्य पदार्थ वह खुद के लिए नहीं बल्कि बंदरों के लिए लेकर जाती हैं। सड़क किनारे से बंदरों को खाद्य पदार्थ का लालच देकर वह बंदरों को अपने पीछे खिर्सू वन विभाग तक ले जाती हैं, जहां बंदर वन विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरे में कैद हो जाते हैं।
4 of 6
वन विभाग की ओर से पिंजरों में कैद बंदरों को अलग-अलग जगहों पर छोड़ दिया जाता है ताकि जल्द उनका ग्रुप न बन सके।
विज्ञापन
5 of 6
चौबट्टा की महिलाओं ने बताया कि बंदर खेतों को नुकसान पहुंचाते ही हैं, साथ ही घरों से भी सामान उठाकर ले जाते हैं, इसलिए गांव की महिलाओं ने एकजुट होकर बंदरों को लालच देकर वन क्षेत्र तक ले जाने की तरकीब निकाली है।
वन क्षेत्राधिकारी आशीष डिमरी ने बताया कि वन विभाग की ओर से बंदरों को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए गए हैं, जिसमें एक समय में कम से कम 4 या 5 बंदर फंस जाते हैं। बंदरों को वह एक-एक करके अलग-अलग जगह छोड़ देते हैं ताकि वे अपना ग्रुप न बना सकें।