फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के आंगन में बैठा था युवक, तभी बंदरों के झुंड ने पीछे से कर दिया हमला

Thu, 27 Jul 2017 04:30 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्यामपुर
विज्ञापन
monkey
विज्ञापन
घर में बैठे युवक पर बंदरों के झुंड ने हमला कर उसे घायल कर दिया। युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। बंदरों के लगातार बढ़ रहे हमलरों से परेशान ग्रामीणों ने रेंज कार्यालय पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों में इस तरह की बढ़ती घटनाओं से भारी रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12 बजे श्यामपुर निवासी अजीजुर्रहमान पुत्र मुश्ताक अपने घर में बैठा हुआ था।तभी अचानक बंदरों का झुंड आया और अजीजुर्रहमान पर हमला कर दिया। बंदरों के काटने से अजीर्जुरहमान जख्मी हो गया। उसकी चीख सुनकर आस पास के ग्रामीण एकत्र हुए। उन्होंने एकजुट होकर बंदरो के झुंड  से युवक को बड़ी मुश्किल से छुड़ाया।

इस हमले से गुस्साए ग्रामीण सानू अंसारी, नूर मोहम्मद, योगेश चौहान, राकेश कुमार, इस्लाम, सरफराज अंसारी, आदि लोगों ने वन विभाग के श्यामपुर रेंज कार्यालय का घेराव किया। वे युवक का समुचित इलाज कराने और बंदरों को पकड़वाने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बंदरों के हमले लगातार बढ़ रहे हैं। पहले भी ग्रामीणों को घायल किया जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

monkey
वन क्षेत्राधिकारी यशपाल सिंह राठौर ने ग्रामीणों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने वन विभाग की सरकारी गाड़ी से युवक के उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया साथ ही उपचार के लिए दो हजार रुपए भी दिए।

श्यामपुर क्षेत्र में बंदरों का आतंक कितना बढ़ता जा रहा है कि चार दिन पहले ही लाहड़पुर गांव में स्कूल जा रहे दो बच्चों को लंगूर ने हमला कर दिया था जिससे बच्चे भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। शानू अंसारी का कहना है कि तीन महीने पहले उनके बेटे को भी बंदर ने बुरी तरह से घायल कर दिया।

तब भी ग्रामीणों ने बंदरों को पकड़ने के लिए श्यामपुर कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया गया था लेकिन उसके बाद भी वन विभाग के द्वारा बंदरों को नहीं पकड़ा गया ।अब ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्दी बंदरों को नहीं पकड़ा जाता तो वह वन प्रभागीय अधिकारी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें