फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जी! हम लोगों को इन बंदरों से बचाइए

Mon, 17 Feb 2014 07:16 PM IST
अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम साहब हमारे क्षेत्र में बंदरों का बहुत आतंक है। बंदर आए दिन किसी न किसी को काटते रहते हैं। घरों के अंदर घुसकर नुकसान पहुंचा रहे हैं। हम छात्र-छात्रांए स्कूल में भी बंदरों के डर से इधर-उधर जाने में डरते हैं।
विज्ञापन


हम सभी अधिकारियों को लिख चुके हैं। लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। अब आप से ही हमको उम्मीद है कि इन बंदरों को पकड़वा क र जंगल में छुड़वाएं, ताकि लोगों को इस समस्या से निजात मिल सके।

पांच सौ पोस्टकार्ड सीएम को भेजे
यह बातें सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और ग्रामीणों ने पोस्टकार्ड के माध्यम से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से की हैं। करीब पांच सौ पोस्टकार्ड सीएम को भेजे गए हैं।
विज्ञापन


कहा गया है कि हरिद्वार कुंभ के दौरान वहां के बंदरों को पकड़कर इस क्षेत्र में छोड़ा गया था। इन बंदरों ने लोगों का जीना मुश्किल किया हुआ है। अब तक क्षेत्र में 200 से अधिक लोगों को बंदर काट चुके हैं।

इसकी शिकायत एसडीएम से लेकर डीएफओ, विधायक और कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह से भी कई बार कर चुके हैं, लेकिन किसी स्तर पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

पत्र भेजने वालों में विकास पंत, गौरव जोशी, अमित घसाला, मोहन सिंह रावत, विनोद कैंथोला, नरेश थापा, गणेश भट्ट, संदीप गौनियाल, यतेंद्र खंतवाल, सुदीप बिष्ट, मधुबाला पांडे, राखी शर्मा, सतेंद्र, ऋतिक बिष्ट, आरती नेगी, शिवम थापा, निखिल, लक्ष्मी प्रसाद, अमित बिष्ट, योगेश तिवारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें