घर से बाहर निकली एक आठ साल की बच्ची पर अचानक से बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। इसके बाद वहां जो हुआ उसके बाद से बच्ची सदमे में है। आईडीपीएल में इन दिनों में बंदरों का आतंक बना हुआ है।
बंदरों ने दीपक कुकरेती की बेटी साक्षी (8) पर हमला करते हुए बुरी तरह से घायल कर दिया। क्षेत्र में दो दिन में बंदरों के हमले में तीन लोग घायल कर चुके हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद बंदरों को पकड़ने के लिए वन विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
दीपक कुकरेती ने बताया कि शुक्रवार को उनकी बेटी साक्षी घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान बंदरों ने हमला कर उसे घायल कर दिया। क्षेत्र में लगातार बंदरों के हमलों से लोगों में दहशत व्याप्त है। डर के मारे लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।