फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव: यहां भाजपा-कांग्रेस के नेताओं से लोग बोले, 'बंदरों को हटाओ और वोट ले जाओ'

Thu, 25 Oct 2018 08:19 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
monkey
विज्ञापन

निकाय चुनाव में भाजपा और कांग्रेस ही नहीं अन्य पार्टियों के प्रत्याशियों के लिए भी बंदर बड़ी मुसीबत बन गए हैं। बंदरों को हटाए बिना लोग वोट देने को तैयार ही नहीं है। हरिद्वार में शिवालिनगर नगर पालिका के कई क्षेत्रों में लोगों की सबसे बड़ी समस्या बंदरों की बढ़ती आबादी है।

विज्ञापन


अब चुनावी माहौल में यहां के लोग अपने प्रत्याशी से चाहते हैं कि वह बंदरों की समस्या से निजात दिलाने का वायदा करें। साथ ही इस समस्या से निजात दिलाने की बात को अपने  एजेंडे में शामिल करें। ऐसे में अब बंदरों की संख्या शिवालिकनगर पालिका के भावी चेयरमैन के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकती है।

शिवालिकनगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत न्यू सुभाषनगर, टिहरी विस्थापित कॉलोनी, शिवालिकनगर, न्यू शिवालिकनगर, रामधाम कॉलोनी, नवोदय नगर का क्षेत्र शामिल है। सभी क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव होने के साथ ही बंदरों की बढ़ती संख्या लोगों की सबसे बड़ी समस्या है।

विज्ञापन

छतों और सड़कों पर बंदरों का डेरा

सबसे बुरा हाल न्यू सुभाष नगर का है। यहां लोगों की छतों और सड़कों पर बंदर डेरा बनाकर बैठे रहते हैं। छत पर सूख रहे कपड़ों को फाड़ने के अलावा लोगों के घरों में केबिल तक वे काट देते हैं।

आलम ये है कि कई बच्चे, युवक और बुजुर्गों को ये बंदर काट चुके हैं। लोगों ने कई बार बंदरों से निजात दिलाने के लिए प्रशासन से गुहार लगाई, लेकिन स्थित सुधरने के बजाय और बढ़ती जा रही है।

अब जबकि नगर निकाय चुनाव नजदीक आ गए हैं तो वोटरों को बंदरों की समस्या से छुटकारा मिलने की उम्मीद जगी है। वोटर चाहते हैं कि प्रत्याशी उन्हें बंदरों की समस्या से छुटकारा दिलाने का आश्वासन दें। उधर, प्रत्याशी के लिए आश्वासन बड़ी चुनौती से कम नहीं होगा।
विज्ञापन

क्या कहती है जनता

क्षेत्र में बंदरों के आतंक के कारण लोगों का रहना दूभर हो गया है। मूलभूत सुविधाओं के साथ चेयरमैन और वार्ड सदस्य बंदरों की समस्या से निजात दिलाने पर भी फोकस करें।
- भूपेंद्र सिंह             

बंदरों के आतंक के कारण बच्चों का घर से बाहर निकलना दूभर हो गया है। भावी वार्ड सदस्य और चेयरमैन को बंदरों से निजात को अपनी प्राथमिकता में शामिल करने की जरूरत है।
- नरसिंह रावत

शिवालिकनगर पालिका के लिए पहली बार चुनाव हो रहे हैं। इसे लेकर क्षेत्र के लोग काफी उत्साहित हैं, लेकिन मूलभूत विकास से पहले बंदरों से निजात मिलना बेहद जरूरी है।
- ललिता रावत
       
न्यू सुभाष नगर में सफाई अहम समस्या है, लेकिन हमे ऐसे जनप्रतिनिधि चाहिए जो मूलभूत सुविधाओं का विकास कर सकें और सबसे बड़ी समस्या बने बंदरों से निजात दिला सके।             
-रेहतु सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें