फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधना के लिए देवभूमि पहुंचा साधु, देखी इतनी बर्फ कि हो गया बेहोश, बुलानी पड़ी फोर्स

Mon, 28 Jan 2019 09:38 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ (चमोली)
विज्ञापन
1 of 5
रेस्क्यू कर साधु को सकुशल लाते राजस्व व एसडीआरएफ के जवान। - फोटो : अमर उजाला
चमोली जिले में स्थित बदरी के हनुमान मंदिर में साधना करने के उद्देश्य से गया एक साधु भारी बर्फबारी को देख भयभीत हो गया।
विज्ञापन

2 of 5
रेस्क्यू के लिए जाती टीम - फोटो : अमर उजाला
राजस्व और एसडीआरएफ की टीम ने 15 किलोमीटर तक रेस्क्यू कर साधु को सकुशल जोशीमठ पहुंचाया। पिछले एक सप्ताह से भविष्य बदरी क्षेत्र में रुक-रुककर भारी बर्फबारी हो रही है।
 
विज्ञापन

3 of 5
चमोली में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
कुछ समय पहले यहां हनुमान मंदिर में पार्थवानंद नाम का साधु साधना करने पहुंचा। लेकिन क्षेत्र में हो रही भारी बर्फबारी को देख साधु भयभीत हो उठा। साधु ने फोन से गुजरात में स्थित अपने आश्रम में संपर्क कर सकुशल क्षेत्र से निकलवाने की मांग उठाई। जिस पर आश्रम की ओर से जोशीमठ तहसील प्रशासन से संपर्क किया गया। 

4 of 5
चमोली में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को मौसम सामान्य होने के बाद राजस्व और एसडीआरएफ की टीम ने 15 किलोमीटर तक पैदल रेस्क्यू कर साधु को सकुशल जोशीमठ पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
snowfall
एसडीएम जोशीमठ योगेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को साधु के फंसे होने की सूचना मिली थी। लेकिन भारी बर्फबारी के कारण रेस्क्यू नहीं हो पाया। शनिवार को साधु को सकुशल निकाल दिया गया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें