नैनीताल में छुट्टी के दिन बर्फबारी हुई तो गाड़ियों का रैला मजे लेने निकल पड़ा। इस सीजन में नैनीताल में तीसरी बार बर्फबारी हुई। बर्फबारी की खबर मिलते ही लोग हिमालय दर्शन किलबरी रोड की तरफ चल पड़े। नैनीताल में गणतंत्र दिवस के दिन तीसरी बार बर्फबारी हुई। यहां हिमालय दर्शन किलबरी रोड, स्नोव्यू समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। गणतंत्र दिवस की छुट्टी पर नैनीताल पहुंचे पर्यटक बर्फबारी देख खुश हो गए और खूब एन्जॉय किया। मालरोड समेत बाजार में भी बर्फबारी हुई, लेकिन वह कुछ देर में पिघल गई। दोपहर करीब 12 बजे के करीब बर्फबारी शुरू हुई जो आधे घंटे बाद थम गई थी।