फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मोबाइल से करें मनी ट्रांसफर

Tue, 10 Sep 2013 09:49 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप उत्तराखंड के दूरस्थ क्षेत्रों में रह रहे अपनों तक पैसा ट्रांसफर करना चाहते हैं तो डाक विभाग की मोबाइल मनी ट्रांसफर सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन


सोमवार से यह सेवा शुरू कर दी गई। जिन क्षेत्रों में बैंक नहीं है, इंटरनेट की सुविधा नहीं है, वहां के लिए यह सुविधा विशेष तौर पर लाभप्रद रहेगी। विशेष तौर पर उत्तराखंड के दूरस्थ इलाकों के लिए।

डाकघर के जरिए मोबाइल से पैसा भेज सकेंगे
उत्तराखंड परिमंडल के चीफ पोस्ट मास्टर जनरल (सीपीएमजी) एमएस रामानुजम ने इस सेवा का शुभारंभ किया। इस सेवा के माध्यम से ग्राहक डाकघर के जरिए मोबाइल से पैसा भेज सकेंगे। इसमें बीएसएनएल की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैसा ट्रांसफर करने के लिए इंटरनेट की जरूरत इससे खत्म हो जाएगी। लेन-देन की सूचना ग्राहक को एक एसएमएस के जरिए उसके मोबाइल पर दी जाएगी।

ग्राहक एक बार में 10 हजार रुपए तक का ट्रांसफर इस सुविधा के जरिए किया जा सकेगा। फिलहाल उत्तराखंड के 200 डाकघरों में यह सुविधा शुरू की जा रही है। पाने वाला निकटतम डाकघर में जाकर इस सुविधा का लाभ उठा सकेगा। इस अवसर पर डाक निदेशक उत्तराखंड परिमंडल अभिषेक सिंह, प्रवर अधीक्षक देहरादून मंडल भूपाल राम आदि मौजूद रहे।

सबसे पहले अशोक ने भेजे एक हजार
मोबाइल मनी ट्रांसफर सुविधा का लाभ सबसे पहले अशोक कुमार ने उठाया। उन्होंने अपने एक परिचित को एक हजार रुपए की धनराशि इस सेवा के माध्यम से ट्रांसफर की।

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें