अरमाना ने बताया कि वह कंपनी से जुड़ी और 320 सदस्यों को भी जोड़ा था। उसने व्यक्तिगत रूप से 20 लाख रुपये उक्त दोनों कंपनियों में जमा किए थे। कुछ समय बाद जब उन लोगों ने अपना पैसा वापस मांगा तो रुद्रपुर स्थित कंपनी शाखा प्रबंधक बठिंडा निवासी यशपाल और कर्मचारियों ने रुपये लौटाने से इनकार कर दिया।
इनके खिलाफ 420 का मुकदमा दर्ज : हबीब अहमद निवासी भूतबंगला रुद्रपुर, हबीब की पत्नी फिरदौस जहां, अमरजीत सिंह चीमा, गुरदीप सिंह, यशपाल सिंह, अनिल, रतन निवासी बठिंडा पंजाब, भुचो मंडी विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रीतम सिंह निवासी कोटाबाई बठिंडा (पंजाब) के खिलाफ धारा 420 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
एएसपी देवेंद्र पिंचा ने बताया कि धोखाधड़ी के मामले में सात आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे की जांच एसएसआई कमलेश भट्ट को दी गई है। एक नामजद आरोपी प्रीतम सिंह भुजो मंडी विधानसभा क्षेत्र पंजाब में कांग्रेस के विधायक हैं।