फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवासीय विद्यालय में छात्राओं से छेड़छाड़

Fri, 29 Nov 2013 09:03 PM IST
अमर उजाला, पथरी
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मनगरी हरिद्वार के एक आवासीय बालिका विद्यालय के चौकीदार की मानें तो बुधवार को कुछ युवकों ने अंदर घुसकर कुछ छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की है। चौकीदार ने प्रधानाध्यापिका को घटना की सूचना देने के साथ ही पुलिस में छेड़छाड़ की तहरीर भी दी है।
विज्ञापन


पुलिस अब तक संवेदनहीन
हैरत की बात यह है कि पुलिस का रवैया इस मामले में अब तक संवेदनहीन ही रहा है। रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय उसने तफ्तीश की बात कहते हुए मामले को मारपीट का करार देते हुए उत्पातियों को क्लीनचिट दे दी है। ग्राम प्रधान ने भी पुलिस के सुर में सुर मिलाया है।

विद्यालय के चौकीदार राजकुमार ने तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के कई युवकों ने विद्यालय कैंपस में घुसकर छात्राओं से छेड़छाड़ की। उसने जब युवकों की हरकतों का विरोध किया तो उसे धमकी दी गई।
विज्ञापन


आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा के लिहाज से चौकीदार की ओर से लगाए आरोप गंभीर हैं, लेकिन अभी तक पुलिस ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई है।

फेरूपुर चौकी प्रभारी केएस रावत ने कहते हैं कि दोनों पक्षों के बीच समझौता होने की बात सामने आई थी। उनके मुताबिक मामला छेड़छाड़ का नहीं बल्कि मारपीट का प्रतीत हो रहा है।

मामला गंभीर नहीं तो दो दिन से पंचायत क्यों ?
ग्राम प्रधान ने छेड़छाड़ के आरोप को नकारा है। लेकिन मामला कितना गंभीर है उसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गांव में इसी को लेकर दो दिनों से लगातार पंचायतों का दौर जारी है। लेकिन पंचायत किसी बात को लेकर नतीजे पर नहीं पहुंची है।

कुछ युवकों के गेंद लेने के लिए विद्यालय कैंपस में जाने की बात कही है। इसी बात को लेकर युवकों की चौकीदार से मारपीट हुई थी। छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप बेबुनियाद है।  
विज्ञापन

-सविता सैनी, ग्राम प्रधान, रानीमाजरा।

छात्राओं से छेड़छाड़ का कोई मामला नहीं है। चौकीदार और कुछ युवकों के बीच मारपीट का मामला संज्ञान में आया था। इस मामले की तफ्तीश की जा रही है।
वीरेंद्र सिंह नेगी, थानाध्यक्ष पथरी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें