फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहन भागवत ने पढ़ाया सेवा का पाठ

Fri, 04 Oct 2013 11:22 PM IST
अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
आरएसएस के सरसंघ चालक मोहन भागवत ने आपदा के दौरान प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने के लिए स्वयंसेवकों की पीठ थपथपाई। भागवत प्रोत्साहन के साथ स्वयंसेवकों को सेवा का पाठ भी पढ़ा गए।
विज्ञापन


सरसंघ चालक राजकीय इंटर कालेज मनेरी के प्रांगण में आरएसएस के प्रकल्प उत्तरांचल दैवी आपदा पीड़ित सहायता समिति द्वारा आयोजित जिला सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि संघ का उद्देश्य देशहित में समाज तैयार करना है।

पढें, गजब का 'ऊर्जा प्रदेश', बनाने से ज्यादा गिरा दी बिजली

संघ की शाखाओं में स्वयंसेवकों को दिया जाने वाला प्रशिक्षण ही है कि वे आपदा सहित हर विपरीत स्थिति में देश व समाज के लिए कार्य करने आगे आते हैं। भागवत समिति के संरक्षक डा. नित्यानंद के अनुरोध पर सम्मेलन में पहुंचे थे।
विज्ञापन


स्वयंसेवकों में जबर्दस्त उत्साह
सरसंघ चालक की मौजूदगी में जिला सम्मेलन को लेकर स्वयंसेवकों में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिला। गंगा घाटी के विभिन्न गांवों से करीब एक हजार स्वयंसेवकों ने सम्मेलन में प्रतिभाग किया। दोपहर दो बजे संघ की ध्वज प्रार्थना के साथ शुरू हुए सम्मेलन में बाल स्वयंसेवकों से लेकर बुजुर्ग स्वयंसेवकों ने शारीरिक प्रदर्शन किया।

सम्मेलन में आरएसएस के क्षेत्र संघ चालक डा. दर्शन लाल, क्षेत्र प्रचारक शिव प्रकाश, प्रांत संघ चालक चंद्रपाल नेगी, प्रांत प्रचारक डा. हरीश, प्रांत कार्यवाह लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल, राष्ट्रीय समिति सदस्य डा. दिनेश, क्षेत्र प्रचारक प्रमुख किशन चंद, विहिप के केंद्रीय मंत्री रविदेव आनंद, जिला संघ चालक गुलाब सिंह नेगी आदि मौजूद थे। सम्मेलन की अध्यक्षता स्वामी भगवानदास ने की तथा हिमालयन विश्व विद्यालय जौलीग्रांट के वीसी डा.विजय धस्माना बतौर विशिष्ट अतिथि सम्मेलन में शामिल हुए।

पढें, हत्यारों' का जिला, यहां हर छठवें दिन होता है एक 'कत्ल'

गांवों का विकास जरूरी
स्वयंसेवकों के सम्मेलन से पूर्व सरसंघ चालक मोहन भागवत ने सेवा आश्रम मनेरी में ग्राम विकास की बैठक ली। ग्राम विकास एवं आपदा पीड़ितों की सहायता में जुटे करीब सात दर्जन कार्यकर्ता शामिल हुए। सरसंघ चालक ने देश के विकास के लिए गांवों का विकास जरूरी बताते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

तीर्थ पुरोहितों ने गंगा जल भेंट किया
गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष भागेश्वर प्रसाद सेमवाल, सचिव सुरेश सेमवाल, कमलेश्वर प्रसाद, रजनीकांत एवं गंगा पुरोहित सभा के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल ने सरसंघ चालक को गंगाजल भेंट किया। तीर्थ पुरोहितों ने उन्हें गंगोत्री धाम आने का न्योता भी दिया। जिस पर सरसंघ चालक ने जल्द ही यात्रा पर आने की बात कही।

पढें, 'लालू' का कमाल, स्कूटर को बना दिया ट्रक

भाजपा के आला नेता भी हुए शामिल
सम्मेलन भले ही आरएसएस के स्वयंसेवकों का था, लेकिन जब सरसंघ चालक इसमें शिरकत कर रहे हों तो भाजपाई भी कैसे पीछे रहते। बड़ी संख्या में भाजपा के आला नेता संघ का गणवेश (खाकी नेकर एवं सफेद कमीज) पहनकर इसमें शामिल हुए।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट, प्रदेश महामंत्री ज्ञान सिंह नेगी, क्षेत्रीय सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, देहरादून के मेयर विनोद चमोली, पूर्व काबीना मंत्री खजानदास, धनौल्टी के विधायक महावीर रांगड़, गंगोत्री के पूर्व विधायक गोपाल रावत समेत तमाम भाजपाइयों ने सम्मेलन में शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें