फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएई के मोहम्मद अली राशिद अलवर ने किए भगवान तुंगनाथ के दर्शन, चढ़ाई ये खास भेंट

Sun, 07 Jul 2019 11:39 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊखीमठ
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

संयुक्त अरब अमीरात के प्रिंस शेख खलीफा बिन जाएद अल नाहयान के प्रतिनिधि मोहम्मद अली राशिद अलवर ने भगवान तुंगनाथ के दर पर पहुंच कर पूजा अर्चना की। वे दिल्ली से हेलीकॉप्टर से जीआईसी ऊखीमठ के हेलीपेड पर पहुंचे। जिसके बाद तहसील प्रशासन ने उनका भव्य स्वागत किया गया। 

विज्ञापन


मो. अली राशिद अलवर ऊखीमठ से चोपता तक कार से गए। जिसके बाद चोपता से तुंगनाथ घोड़े से पहुंचे। वे तुंगनाथ के प्राकृतिक सौंदर्य को निहार कर अभिभूत हुए। तुंगनाथ धाम में तीर्थ पुरोहितों ने प्रिंस की विशेष पूजा अर्चना व हवन कराया। 

देर शाम को ऊखीमठ पहुंचे प्रिंस के प्रतिनिधि हेलीकाप्टर से दिल्ली रवाना हुए। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने तुंगनाथ धाम में भगवान शिव को चांदी की छड़ी और छत्र भी अर्पित किया। इस मौके पर एसडीएम परमानंद राम, थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ममगांई, आर के सतीश भट्ट मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें