फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर राइफल्स के जवानों देश के अंतिम गांव से कारगिल तक निकाली बाइक रैली

Sun, 07 Jul 2019 10:38 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
बाइक रैली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कारगिल युद्ध के बीस साल पूरे होने पर जम्मू-कश्मीर राइफल्स की 13वीं बटालियन के जवानों ने देश के अंतिम गांव माणा से द्रास वॉर मेमोरियल कारगिल तक बाइक अभियान शुरू किया।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर राइफल्स के जवान लगभग 1900 किलोमीटर का सफर तय कर 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस पर वार मेमोरियल कारगिल पहुंचेंगे।  अभियान का उद्देश्य कारगिल युद्ध में अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले शहीदों को याद करना है। 

नौ सदस्यीय अभियान का नेतृत्व मेजर रित्विक सिंह कर रहे हैं। मेजर रित्विक सिंह ने कहा कि बाइक अभियान अधिकांश दुर्गम और चट्टानी सड़कों से होकर गुजरेगा। अभियान में शामिल जवान कारगिल शहीदों के परिजनों से भी भेंट करेंगे और उन्हें सम्मानित करेंगे। जगह-जगह कारगिल विजय की वीर गाथा भी सुनाई जाएगी। अभियान का उद्देश्य कारगिल युद्ध में अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले शहीदों को याद करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें