फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar: शांत होते कोटद्वार में वायरल वीडियो ने मचाई हलचल, हिंदू रक्षा दल का मोहम्मद दीपक के विरोध का एलान

Thu, 12 Feb 2026 01:14 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार

सार

कोटद्वार में उठा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब हिंदू रक्षा दल ने मोहम्मद दीपक के विरोध का एलान किया है। इस संबंध में एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। सीमा पर चेकिंग बढ़ाई गई है।

विज्ञापन
मोहम्मद दीपक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुकान के नाम को लेकर हुए विवाद के बाद शांत हो रहे कोटद्वार में फिर एक वायरल वीडियो ने हलचल मचा दी है। इस बार हिंदू रक्षा दल ने जिम संचालक दीपक कुमार का विरोध करने के लिए बृहस्पतिवार को कोटद्वार पहुंचने की घोषणा की है। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने किसी बाहरी को क्षेत्र में घुसने नहीं देने के लिए तैयारी कर ली है।

हिंदू रक्षा दल की ओर से सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कहा गया है कि उसके उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ता कोटद्वार पहुंचकर दीपक कुमार के समाज को तोड़ने के दुस्साहस पर विरोध दर्ज कराएंगे। वीडियो में संगठन के कार्यकर्ताओं से कोटद्वार पहुंचने का आह्वान किया गया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...देहरादून अर्जुन हत्याकांड: सड़क पर बिखरे थे खून से सने अनानास के टुकड़े, मोलभाव के कुछ मिनट बाद चली गोली

एएसपी कोटद्वार चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि यूपी से सटी उत्तराखंड सीमा पर रोजाना रूटीन चेकिंग की जा रही है। वायरल वीडियो को देखते हुए चौकसी बढ़ा दी गई है। उन्होंने समाज से शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने और समाज विरोधी सामग्री के प्रसार से बचने की अपील की। वहीं पूर्व सैनिक समेत कई स्थानीय संगठनों ने भी बाहरी लोगों के कोटद्वार आकर विवाद करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें