फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मोदी वह करेंगे जो अटल और नेहरू भी नहीं कर पाए'

Mon, 19 May 2014 12:51 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव जीतने के बाद पहली बार प्रदेश मुख्यालय पहुंचे भगत सिंह कोश्यारी व डा.रमेश पोखरियाल निशंक का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। दोनों नेताओं को सैकड़ों समर्थकों ने फूल मालाओं से लाद दिया और जमकर आतिशबाजी हुई।
विज्ञापन


नैनीताल से नवनिर्वाचित सांसद व पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी ने स्पष्ट कहा कि इस ऐतिहासिक जीत पर नेता व कार्यकर्ताओं को ज्यादा इतराने की जरूरत नहीं है।

यह जीत हमारे लिए चुनौती और अवसर दोनों हैं। जनता की उम्मीदें पूरी करनी पड़ेंगी। जिस जीत की खुशफहमी में नेता और कार्यकर्ता झूम रहे हैं वह जनता के दिए हुए वोट से मिली है।
विज्ञापन

'ये पब्लिक है, सब जानती है'

भगतदा ने कहा कि यह हमेशा याद रखना कि जिस नेता व कार्यकर्ता ने अहंकार दिखाने की कोशिश की तो यही पब्लिक कांग्रेस की तरह ही हमे भी ठिकाने लगा देगी।

हर कार्यकर्ता खुद को सांसद तो समझे लेकिन पब्लिक से ऊपर होने का गुमान ना पाले। वर्ना, ये पब्लिक है, सब जानती है।

उन्होंने कहा कि एक ज्योतिष ने कहा था कि 2011 के बाद युग बदलेगा। और वही हो रहा है, नरेंद्र मोदी युग परवर्तक साबित होने जा रहे है।

भगतदा ने बताया राजनैतिक दर्शन

नैनीताल सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के समक्ष राजनैतिक दर्शन भी रखा।

उन्होंने कहा कि देश में जो परिवर्तन मोदी के नेतृत्व में हुआ है वह मुल्क आजाद होने के बाद पंडित जवाहरलाल नेहरू कर सकते थे लेकिन उन्होंने कार्ल मार्क्स को पढ़ा था, उनकी जड़े विदेशों में थी इसलिए वह देश की सूरत बदलने के बजाय अपनी जड़े बचाने में लगे रहे।

अटल बिहारी वाजपेई इस काम को कर सकते थे लेकिन भाजपा के पास पूर्ण बहुमत नहीं था, 24 राजनीतिक दलों का गठजोड़ था, इसलिए तमाम तरह के दबाव स्वतंत्र रूप से फैसला लेने में बाधा उत्पन्न कर रहे थे। मगर अब यह काम नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद हो जाएगा।
विज्ञापन

भगतदा के बयान से बढ़ेगा तूफान

पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद भगत सिंह कोश्यारी के हरीश रावत पर दिए बयान ने उत्तराखंड की सियासत में हलचल बढ़ा दी है।

सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने सीधे तौर पर सरकार को गिराने की बात तो नहीं कही लेकिन यह जरूर कहा कि हरीश रावत को चुनाव लड़कर विधानसभा जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

उन्होंने कहा कि यह सरकार केवल सरक रही है और जनता का भरोसा खो बैठी है। आंख पर पट्टी बांधे बैठे कांग्रेसियों को भाजपा को मिला जनादेश नजर नहीं आ रहा है। वह अभी भी अपने खाने कमाने के साधन ढूंढ रहे है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें