फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की रैली ने लगाया जश्न पर ब्रेक

Mon, 09 Dec 2013 11:34 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम के 15वें स्थापना दिवस के जश्न पर भाजपा के पीएम इन वेटिंग नरेंद्र मोदी की शंखनाद रैली ने ब्रेक लगा दिया। निगम में सिर्फ झालरें लगाकर समारोह निपटा दिया गया।
विज्ञापन


नगर निगम में सन्नाटा
सोमवार को स्थापना दिवस के बावजूद नगर निगम में सन्नाटा पसरा रहा। खानापूर्ति के लिए निगम परिसर में कुछ झालरें लटकी नजर आईं, लेकिन न तो कर्मचारियों-अधिकारियों में कोई उत्साह दिखा न ही पार्षद नजर आए। मेयर विनोद चमोली ने तर्क दिया कि इस बार आपदा से प्रदेश को गहरा नुकसान पहुंचा है

ऐसे में आपदा पीड़ितों की श्रद्धांजलि के लिए समारोह नहीं हुआ। लेकिन सूत्रों की मानें तो सचाई यह है कि नरेंद्र मोदी की रैली के मद्देनजर आयोजन के लिए तैयारियां की ही नहीं जा सकी थीं। दरअसल, मेयर विनोद चमोली भाजपा नेता हैं। इसके अलावा अधिकतर पार्षद भी भाजपा से जुड़े हैं।
विज्ञापन


15 दिसंबर की रैली के लिए भाजपा ने सभी नेताओं पार्षदों को परेड ग्राउंड में भीड़ जुटाने का जिम्मा दिया है। बताया जा रहा है कि मेयर समेत भाजपा के सभी पार्षद रैली की तैयारियों में लगे थे लिहाजा स्थापना दिवस समारोह पर ध्यान नहीं दिया गया। दूसरी ओर, एमएनए अशोक कुमार भी स्थापना दिवस पर नजर नहीं आए। बताया गया कि वह अवकाश पर हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें