फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना पास रोकने पर पुलिस से भिड़े भाजपाई

Mon, 16 Dec 2013 03:21 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
रैलीस्थल पर पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को भी गहन चेकिंग के बाद ही मंच के सामने जाने दिया। इस पर भाजपाइयों ने खासी नाराजगी जताई। बिना पास कार्यकर्ताओं को रोकने पर भाजपा नेता उमेश अग्रवाल पुलिस अधिकारियों से भिड़ पड़े। बाद में भाजपा नेताओं ने मंच से प्रशासन को कार्यकर्ताओं को आने देने की हिदायत दी।
विज्ञापन


सुबह करीब 11 बजे कुछ भाजपा कार्यकर्ता वीआईपी और प्रेस गैलरी की ओर जाने लगे। पुलिस ने पास न होने पर उन्हें रोका तो उमेश अग्रवाल और सीओ विकासनगर स्वप्निल कुमार में तीखी नोकझोंक हुई। उमेश ने प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को फोन किया, फिर भी बात नहीं बनी।

आखिर मंच से नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट, राष्ट्रीय सचिव त्रिवेंद्र रावत, पूर्व मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के वाहन जगह-जगह बेवजह रोके जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार के इशारे पर यह सब किया जा रहा है। कहा कि बैठक में तय हुआ था कि एक जगह चेकिंग के बाद पुलिसकर्मी रैलीस्थल में भीतर कोई व्यवधान नहीं करेंगे। इसके बावजूद कार्यकर्ताओं को रोका जा रहा है। बाद में कार्यकर्ताओं को जाने दिया गया।
विज्ञापन


खूब हुई मोबाइल पर बात
देहरादून। पुलिस ने परेड ग्राउंड में जैमर लगाने और इनके कारण मोबाइल सिग्नल बंद रहने का दावा किया था। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। रैली के दौरान लोग फोन पर बतियाते नजर आए। हालांकि, वीआईपी गैलरी तक जाने वाले लोगों के फोन की बैटरियां निकालकर पुलिसकर्मी जांच कर रहे थे। जैमर वैन से मंच के आसपास ही मोबाइल बंद रहे।

बुलेटप्रूफ डायस पर नहीं गए मोदी
देहरादून। आतंकी धमकियों के मद्देनजर पुलिस ने मंच पर मोदी के लिए तीन ओर से बुलेटप्रूफ शीशे से ढके डायस की व्यवस्था की थी। लेकिन मोदी संबोधन के लिए उठे तो डायस में जाने के बजाय सीधे खुले मंच पर लगे माइक पर गए। अपना पूरा भाषण उन्होंने यहीं से दिया।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें