देहरादून में होने वाली मोदी की रैली में शामिल होने कोटद्वार क्षेत्र से छह हजार लोग जाएंगे। भाजपा की जिलास्तरीय बैठक में नरेंद्र मोदी की रैली को सफल बनाने पर चर्चा की गई।
सोमवार को मालिनी मार्केट स्थित व्यापार मंडल सभागार हुई बैठक में जनपद से सभी मंडल, मोर्चा अध्यक्ष और भाजपा विधायकों ने प्रतिभाग किया।
भाजना की नीतियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा
जनपद प्रभारी कर्नल सीपी नौटियाल ने बैठक का रैली को सफल बनाने के लिए विभिन्न सुझाव दिए। कहा कि हमें पूरी सजगता के साथ लोगों तक भाजपा की नीतियों और रीतियों को पहुंचाना होगा।
उन्होंने कार्यकार्ताओं से पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ लोक सभा चुनाव में जुट जाने की अपील की।
जिलाध्यक्ष धीरेंद्र चौहान ने कहा कि रैली को सफल बनाने के लिए जनपद कोटद्वार को दिए गए टारगेट के तहत 60 बड़ी बस और सैकड़ों छोटी गाड़ियों के माध्यम से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दून पहुंचेंगे। कहा कि करीब छह हजार कार्यकर्ता रैली में शिरकत करेंगे।
बैठक में लैंसडौन विधायक दिलीप रावत, जिला महामंत्री प्रवीण पुरोहित, मंगत राम अग्रवाल, नरेंद्र रावत, आरजा भट्ट, मीरा रतूड़ी, एनपी थपलियाल, वीरेंद्र रावत, आशुतोष बौंठियाल, कृष्णा नेगी, शशि नैनवाल आदि मौजूद रहे।