फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतों से मोदी का 'रोल' जानने हरिद्वार पहुंचे सिंघल

Thu, 14 Nov 2013 10:33 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद् के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक अशोक सिंघल ने बृहस्पतिवार को साधु-संतों से मुलाकात कर उनका भाजपा के प्रधानमंत्री उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के प्रति रुख जाना। इस दौरान उन्होंने आठ दिसंबर से काशी में शुरू होने वाले विशाल समागम का आमंत्रण संतों को दिया। शुक्रवार को भी वह अखाड़ों और आश्रमों में जाएंगे।
विज्ञापन


संतों के साथ की गहन मंत्रणा
अशोक सिंघल बृहस्पतिवार को सप्तसरोवर क्षेत्र के परमार्थ आश्रम पहुंचे। आश्रम के अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती शाम को हरिद्वार आए। इस बीच सिंघल ने अपने कुछ सहयोगियों के साथ जूना अखाड़े और अखाड़ा परिषद् के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि व अन्य संतों के साथ गहन मंत्रणा की। भैरव अखाड़े में आनंद भैरव की पूजा-अर्चना में भी भाग लिया। सायंकाल सिंघल कनखल के महानिर्वाणी अखाड़े और आश्रमों में नरेंद्र मोदी के प्रति संतों का रुख जानने पहुंचे।

निमंत्रण दिया
संत सूत्रों के अनुसार अधिकतर संत इस बात से प्रसन्न नजर आए कि लंबे अरसे के बाद एक ऐसा व्यक्ति मैदान में उतारा गया है जो हिंदू धर्म ही नहीं अपितु आम जनता के भी करीब हैं। आठ दिसंबर को काशी में जगद्गुरु शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती के गुरू शांतानंद सरस्वती की स्मृति में समागम शुरू हो रहा है। सिंघल ने संतों को उस आयोजन में भाग लेने का निमंत्रण भी दिया। अशोक सिंघल शुक्रवार को भी हरिद्वार के साधु-संतों से भेंट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें