अधोईवाला ब्वायज ने बृहस्पतिवार को द्रोणा 70वीं लाला नेमीदास मेमोरियल जिला फुटबाल लीग के सुपरलीग राउंड में जीत के साथ आगाज किया। दूसरा मैच 1-1 की बराबरी पर छूटा।
दून के पवेलियन ग्राउंड में खेला गया मैच
पवेलियन ग्राउंड में बृहस्पतिवार को अधोईवाला ब्वायज का सामना विल्स यूथ से हुआ। पहले हाफ में दोनों टीमों ने गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन किसी को सफलता नहीं मिली। दूसरे हाफ में अधोईवाला ने आक्रामक खेल दिखाया। विकास के 63वें और 69वें मिनट में किए गए दो गोलों की मदद से अधोईवाला ब्वाजय ने 2-0 से जीत हासिल की।
देहरा इलेवन और कैंट ब्ल्यू के बीच खेला गया दूसरा मैच 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ। देहरा इलेवन के प्रियांश और कैंट ब्ल्यू के अतीत ने 1-1 गोल दागा।