फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, 'राजतिलक' के बाद मोदी के लिए रामदेव का प्लान

Sat, 10 May 2014 07:47 AM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी के पीएम बनने की बात भविष्य में है लेकिन उन्हें लेकर हरिद्वार में तरह-तरह की तैयारियां होने लगी हैं।
विज्ञापन


बाबा रामदेव के दाहिने हाथ और पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण का कहना है कि मोदी यदि प्रधानमंत्री बने तो संत समाज उन्हें हरिद्वार बुलाकर गंगा आरती में शामिल होने का न्योता देगा।

अखाड़ों की ओर से मायादेवी प्रांगण में विशेष अनुष्ठान कराया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं।

स्ट‌ेडियम में मोदी का स्वागत करेंगे

शुक्रवार को आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि लोकसभा चुनाव परिणाम (16 मई) आने के बाद 18 मई को बाबा रामदेव दिल्ली के स्टेडियम में मोदी के सम्मान में समारोह की तैयारी में हैं।

इसके  लिए बाबा कई दिन से दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। हरिद्वार की पतंजलि योगपीठ में उनका स्वागत बाबा तब करेंगे जब वे पीएम पद की शपथ ग्रहण कर लेंगे।

उन्होंने बताया कि पतंजलि के सम्मान समारोह के बाद मोदी हरकी पैड़ी पर गंगा आरती भी करेंगे।

पूरा होगा गंगा आरती का मलाल

गंगा सभा के महामंत्री वीरेंद्र श्रीकुंज ने बताया कि हरकी पैड़ी पर गंगा आरती करने के लिए देश के कई राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री समय-समय पर आते रहे हैं।

मोदी पीएम बने और हरकी पैड़ी आए तो उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। बनारस में आरती न कर पाने का उनका मलाल हरिद्वार में आकर पूरा हो जाएगा।

मोदी के स्वागत के लिए अपने-अपने स्तर पर तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन

संत समाज कराएगा विशेष अनुष्ठान

अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरिगिरि ने बताया कि संत समाज चाहता है कि मोदी प्रधानमंत्री बने। इसके लिए संतों ने प्रचार भी किया। पीएम बनने के बाद मोदी का हरिद्वार आना तय है।

अखाड़ों की ओर से मायादेवी प्रांगण में मोदी के लिए विशेष अनुष्ठान कराया जाएगा। उनके पीएम बनने के बाद संतों का एक प्रतिनिधिमंडल मोदी से भेंट कर हरिद्वार आने का आग्रह करेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें