आगामी पंद्रह दिसंबर को होने वाली नरेंद्र मोदी की रैली भले ही अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हो लेकिन फोकस दैवी आपदा व उसके बाद के हालात पर रहेगा।
नरेंद्र मोदी के भाषण का मुख्य अंश आपदा के बाद राज्य की हालत होगी। इसके अलावा राज्य सरकार की अभी तक की नाकामी भी मंच से जनता को बताई जाएगी।
भाषण का बड़ा हिस्सा दैवी आपदा
पार्टी सूत्र बताते हैं कि भाजपा की रैली में नरेंद्र मोदी के भाषण का बड़ा हिस्सा दैवी आपदा का होगा। जून माह में केदारनाथ समेत राज्य के कई हिस्सों में आई आपदा और उसके बाद राहत कार्य की स्थिति मुख्य रूप से मोदी जनता के सामने रखेंगे।
इस मुद्दे पर मोदी पूर तरह अपडेट
आपदा के बाद राहत कार्यों में सरकार का फेलियर और पब्लिक की पीड़ा को विषय रैली में मोदी के भाषण के दौरान सुनने को मिलेगा। आपदा, राहत कार्य और फिर पुनर्निर्माण के विवरण से मोदी को अपडेट भी कर दिया है।
वैसे भी नरेंद्र मोदी ने आपदा के दिनों में उत्तराखंड का भ्रमण करने के अलावा वित्तीय व मानव संसाधन की खूब मदद की थी। खासतौर पर मोदी द्वारा गुजरात से भेजी गई फूड व अनिवार्य वस्तुओं की किट काफी पसंद की गई थी।
छह महीने बाद भी पुनर्निर्माण के नाम पर कुछ नहीं होना मोदी का मुख्य मुद्दा होगा। इसके राज्य सरकार से संबंधित स्थानीय मुद्दे, भ्रष्टाचार, महंगाई आदि भी मोदी के भाषण का अंश होंगे।