फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में हाईटेक होगा नरेंद्र मोदी का शंखनाद

Thu, 05 Dec 2013 03:01 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की 15 दिसंबर को होने वाली रैली लोग देहरादून के अलग-अलग स्थानों पर भी देख सकेंगे।
विज्ञापन


पढ़ें, केदारनाथ आपदाः अपने घर लौटे सैकड़ों लापता लोग

इसके लिए विभिन्न स्थानों पर 25 एलसीडी लगाए जाएंगे। भाजयुमो के बैनर तले स्कूटर-बाइक और साइकिल रैली निकाली जाएगी। बुधवार को भाजपा महानगर कार्यालय में भाजयुमो की बैठक हुई।

शंखनाद रैली के पत्रक बांटे
इसमें प्रदेश अध्यक्ष सौरभ थपलियाल ने स्कूटर-बाइक रैली का संयोजक पूर्व पार्षद राजेंद्र सिंह ढिल्लो और साइकिल रैली का संयोजक सचिन गुप्ता को बनाया है। इस मौके पर नव मतदाता प्रमुख खटिमा विधायक पुष्कर सिंह चंदेल ने कहा कि युवाओं को भाजयुमो से जोड़ें।
विज्ञापन


पढ़ें, जंगल में किशोरी को देखा और बन गए हैवान

भाजयुमो ने सहारनपुर चौक में व्यापारियों को शंखनाद रैली के पत्रक बांटे। भाजपा प्रदेश कार्यालय में महिला मोर्चा की बैठक में कहा गया कि रैली के प्रचार की शुरुआत मोदी के नाम के कीर्तन से होगी।

धर्मपुर ग्रामीण मंडल के महिला मोर्चा की बैठक सेवला कलां में हुई। इसमें शंखनाद रैली की तैयारी पर चर्चा हुई। बैठक में अंजू ध्यानी, बसंती गुसाईं, मंजू वालिया, सुधा यादव आदि रहीं।
विज्ञापन


पढ़ें, टिहरी झील से फैल रहा 'जहर', मुसीबत में लोग

रैली के संबंध में जीएमएस मंडल की बैठक प्रेमनगर में हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि प्रत्येक बूथ से सौ कार्यकर्ता रैली में जाएंगे। बैठक में सूरज भाटिया, दीपक भाटिया, अर्जुन कोहली, विनोद पंवार, ओमप्रकाश गुप्ता, कमल राज, आलोक आहूजा आदि हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें