फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल मुक्त भारत की दिशा में मोदी सरकार का ऐतिहासिक कदम:धामी

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा लोकसभा में पारित सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक 2026 नकल मुक्त भारत की दिशा में मोदी सरकार का ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने विधेयक पारित करने पर प्रधानमंत्री का आभार जताया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा, देश के करोड़ों मेहनती व प्रतिभाशाली युवाओं के भविष्य की सुरक्षा, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। यह कानून नकल माफिया, पेपर लीक गिरोहों और संगठित नकल के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई को और अधिक सशक्त बनाएगा। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने युवाओं के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सार्वजनिक परीक्षाओं की पवित्रता बनाए रखने का जो संकल्प लिया है लोकसभा में इस संशोधन विधेयक का पारित होना उसी संकल्प का प्रमाण है। इससे देशभर में भर्ती एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता और अधिक मजबूत होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें