फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के लिए टीवी चलाया, माही नजर आया

Sat, 06 Sep 2014 10:14 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के स्कूलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुनने को लेकर अजब नजारे सामने आए। कहीं छात्रों को मोदी के बजाय क्रिकेट मैच देखने को मिला तो कहीं खड़े-खड़े छात्र मोदी का भाषण और सवाल-जवाब सुनते नजर आए।
विज्ञापन


दोपहर तीन बजते ही करनपुर स्थित डीएवी इंटर कालेज के हॉल में इलेक्ट्रीशियन ने बिना केबल कनेक्शन टीवी चलाया तो मोदी के बजाए क्रिकेट खेलता माही नजर आया।

भारत का क्रिकेट मैच देखकर प्रिंसिपल एके श्रीवास्तव भौचक्के रह गए। इसके बाद प्रिंसिपल ने टीवी उठाकर अपने कार्यालय में लगवाया। तब छात्रों को जमीन पर बैठाकर भाषण सुनवाया गया।

प्राचार्य एके श्रीवास्तव ने कहा कि जानकारी नहीं थी कि भाषण दूरदर्शन पर नहीं आएगा। इस कारण केबल नहीं लग पाया था। ब्राइटलैंड स्कूल में भी ऐसे ही हालात दिखे। परिसर में प्रशासनिक कार्यालय के बाहर एक टीवी स्क्रीन लगाई गई थी। छात्रों को बाहर खड़ा कर दिया गया। आगे खड़े छात्र तो टीवी देख पा रहे थे, लेकिन पीछे वाले नहीं देख पाए।
विज्ञापन

व्यवस्था ध्वस्त हो गई

दून इंटरनेशनल स्कूल में छात्रों के लिए इंटरनेट और टीवी प्रसारण का इंतजाम था। यहां इंटरनेट सिग्नल कम होने से व्यवस्था ध्वस्त हो गई। फिर सभी को हॉल में बैठाकर पीएम का कार्यक्रम दिखाया गया। दून कैंब्रिज स्कूल में खुले में एक बड़ा टीवी रखकर भाषण दिखाया गया। इस बीच बिजली चली गई तो बच्चे परेशान हो गए।

थोड़ी देर में बिजली आने पर प्रसारण दोबारा शुरू हो सका। केंद्रीय विद्यालय एफआरआई की ओर से एफआरआई ऑडिटोरियम में बड़ी स्क्रीन पर प्रसारण दिखाया गया। केवि ओएनजीसी में भी हॉल में बैठाकर बच्चों ने मोदी लाइव सुना।

सेंट जोजेफ्स एकेडमी में कार्यक्रम का प्रसारण नहीं हो पाया। राजा राम मोहन राय एकेडमी, दिल्ली पब्लिक स्कूल, एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, जीआरडी निरंजनपुर, एशियन स्कूल, समरवैली स्कूल समेत शहर के तमाम पब्लिक स्कूलों में मोदी लाइव प्रसारित किया गया।
विज्ञापन

शिक्षकों ने जताया रोष

शिक्षक दिवस पर मोदी लाइव के चलते शिक्षक-शिक्षिकाओं में रोष नजर आया। कई टीचर्स का कहना था कि आज का दिन टीचर्स डे के नाम पर है, लेकिन फोकस मोदी लाइव पर हो गया। शाम पांच बजे तक स्कूल में रहने वाले बच्चे और शिक्षक दबी जुबान में शनिवार की छुट्टी की चर्चा करते रहे, लेकिन किसी भी स्कूल में छुट्टी नहीं है।

न्यूज चैनलों पर दिखाया मोदी लाइव
पीएम का कार्यक्रम शुरू होने के बावजूद तमाम स्कूल ऐसे थे, जो दूरदर्शन पर पीएम को तलाश रहे थे। कई ने बताया कि कार्यक्रम डीडी भारती पर आ रहा है। मगर बाद में ज्यादातर स्कूलों ने न्यूज चैनल लगा लिए। न्यूज चैनलों पर ही पूरा कार्यक्रम दिखाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें