अपहरणकर्ताओं की सभी मांगों को नकार दिया गया। जिसके बाद सुरक्षा बलों ने विमान पर धावा बोलकर हाईजैकिंग में शामिल चारों अपहरणकर्ताओं को मार गिराया। एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर मिश्रा, सीआईएसएफ डिप्टी कमांडेंट कासो एनपीएस मुंग, डीजीएम नितिन कादियान आदि मौजूद रहे।
मॉक ड्रिल में बस का किया गया इस्तेमाल
एयरपोर्ट पर विमान हाईजैकिंग मॉक ड्रिल में ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (बीसीएएस) मानदंडों के अनुसार एक बस को विमान के रूप में इस्तेमाल किया गया। अधिकारियों के अनुसार, मॉक ड्रिल पूरी तरह सफल रही। जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं को विफल करने में मदद मिलेगी।