इस मामले में मंगलवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने चैंपियन की जमानत याचिका मंजूर कर ली। ऐसे में रुड़की में पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस ने गंगनहर पटरी किनारे स्थित दोनों के कैंप कार्यालय पर सुरक्षा बढ़ा दी है। साथ ही गंगनहर पटरी से वाहनों की आवाजाही पर भी नजर रख रही है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर रिहाई को लेकर प्रतिक्रियाओं पर भी पुलिस नजर बनाए हुए है।