फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: प्रदेश के अस्पतालों में कोविड व्यवस्थाओं को परखने के लिए मॉक ड्रिल, हरिद्वार में हुआ शुरू

Mon, 10 Apr 2023 11:47 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

कोरोना के बढ़ते मामलों ने एक बार चिंता बढ़ा दी है। इसे देखते हुए आज देशभर में मॉकड्रिल होगी। उत्तराखंड में  बीते 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 30 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि 66 संक्रमित ठीक हुए हैं।
विज्ञापन
हरिद्वार में कोविड की व्यवस्थाओं को लेकर मॉक ड्रिल शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के अस्पतालों में कोविड व्यवस्थाओं को परखने के लिए आज मॉक ड्रिल किया जा रहा है। हरिद्वार जिले के अस्पताल कोविड की व्यवस्थाओं को लेकर मॉक ड्रिल आज सोमवार को मॉकड्रिल किया गया है। देश के ज्यादातर हिस्सों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सख्तियों का दौर लौटने लगा है।

विज्ञापन


कई राज्यों ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना फिर अनिवार्य कर दिया है। कोरोना को लेकर आज देशभर में मॉकड्रिल होगी। उत्तराखंड में  बीते 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 30 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि 66 संक्रमित ठीक हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, रविवार को सामने आए 30 नए मामलों में देहरादून के 21, हरिद्वार के चार, नैनीताल के तीन और ऊधमसिंह नगर के दो मामले शामिल हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: मार्च में भूकंप के झटकों ने डराया, लेकिन नहीं किया नुकसान, जोशीमठ भूधंसाव में आई कमी
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य में कोविड संक्रमण रोकने के लिए केंद्र व राज्य सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया जाएगा। सभी अस्पतालों में संक्रमण की रोकथाम व बचाव के इंतजाम परखने के लिए 10 अप्रैल को मॉक ड्रिल किया जाएगा। वर्तमान में सरकारी अस्पतालों में 7703 ऑक्सीजन सपोर्ट बेड और आरटीपीसीआर जांच के लिए 11 लैब संचालित हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें