फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mock Drill: राष्ट्रपति चुनाव से पहले विधायकों का प्रशिक्षण, सीएम ने कहा-एक-एक वोट अहम, सजगता से करें मतदान

Sun, 17 Jul 2022 02:57 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत सभी कैबिनेट मंत्री और विधायकों की मौजूदगी में प्रदेश भाजपा कार्यालय में मॉक ड्रिल किया गया। इस दौरान राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए की प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू को समर्थन देने के लिए बसपा के दो और दो निर्दलीय प्रत्याशी भी मॉक ड्रिल में शामिल हुए।
 
विज्ञापन
राष्ट्रपति चुनाव से पहले बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति चुनाव से पूर्व वोटिंग के लिए भाजपा कार्यालय में विधायकों के प्रशिक्षण के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतात्रिक गठंबधन (राजग) की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक हुई।

विज्ञापन


राष्ट्रपति चुनाव के लिए मॉक ड्रिल में रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत सभी कैबिनेट मंत्री और विधायक मौजूद रहे। राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए की प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू को समर्थन देने के लिए बसपा के दो और दो निर्दलीय प्रत्याशी भी मॉक ड्रिल में शामिल हुए।

इस दौरान सीएम ने सभी विधायकों का आह्वान किया कि वे पूरी सजगता और जागरूकता के साथ मतदान करें। उन्होंने कहा कि एक-एक वोट का महत्व है। कोई भी वोट खराब नहीं होना चाहिए। इससे पूर्व  भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक में सीएम व प्रदेश अध्यक्ष ने सदस्यों का किया मार्गदर्शन।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...UPI Payment: सवारियों को खुले पैसे के झंझट से मिलेगी मुक्ति, जल्द ही यूपीआई भुगतान से मिलेंगे रोडवेज बसों के टिकट
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि रविवार को प्रदेश पार्टी मुख्यालय में मतदान प्रक्रिया को लेकर एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। सभी सदस्यों को मतदान के बारे में बताया गया।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें