फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर तक चलकर आएगी शराब की दुकान!

Thu, 14 Aug 2014 11:56 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग के बच्छणस्यूं क्षेत्र के स्कूलों में भले शिक्षकों की कमी दूर नहीं हो पाई हो, जर्जर स्कूलों का पुनर्निर्माण नहीं हो पाया हो। सड़कों की स्थिति में सुधार नही हुआ हो। खस्ताहाल सड़कों पर 108 एंबुलेंस नहीं चल पाती हो।
विज्ञापन


इन सबकी चिंता करने के बजाय प्रशासन ने मोबाइल शॉप के जरिये गांव-गांव में शराब पहुंचाने का इंतजाम जरूर कर लिया है। क्षेत्र में वैन से अंग्रेजी शराब बिकनी शुरू हो गई है।

दो वर्ष पहले खेड़ाखाल में विदेशी मदिरा की दुकान खोली गई थी। यहां घाटा होने पर शराब सिंडीकेट दुकान को खेड़ाखाल से करीब 17 किमी पहले बदरीनाथ हाईवे में शिफ्ट करने की कोशिश में लगे रहे।
विज्ञापन


आबकारी विभाग/प्रशासन ने सात अगस्त को दुकान खांकरा शिफ्ट करने के निर्देश दिए। दुकान खुलने के कुछ देर बाद जन विरोध के चलते दुकान बंद हो गई।

इस बीच जिला प्रशासन ने राजस्व हित का हवाला देते हुए अनुज्ञापी को वैन से शराब बेचने के निर्देश दे दिए। जिसके बाद मोबाइल शॉप के जरिये गांव-गांव में शराब बिकनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

बसुकेदार क्षेत्र में भी मोबाइल शॉप

रुद्रप्रयाग। खांकरा के समान नवसृजित तहसील बसुकेदार में भी वैन से शराब बेची जा रही है। चालू वित्तीय वर्ष में बसुकेदार में शराब का ठेका खुला था। वहां लोगों के विरोध के चलते ठेके को जौला-बडे़थ ले जाना पड़ा। वहां भी विरोध हुआ, तो प्रशासन ने बीच का रास्ता निकाला। अब वहां मोबाइल शॉप से शराब बिकती है।

क्या कहते हैं अधिकारी
वैन से सुबह के 10 से रात के 10 बजे तक शराब बेची जा सकेगी। वैन खेड़ाखाल मोटर मार्ग और बदरीनाथ एनएच पर नौगांव तक जाएगी।
-राजे सिंह, जिला आबकारी अधिकारी

दुकान नहीं खुल पाने से राजस्व हित में मोबाइल शॉप की मंजूरी दी गई है। यह अस्थायी व्यवस्था है। स्थायी दुकान खुलने तक वैन से शराब बेची जा सकेगी।
-सीएस चौहान, एसडीएम सदर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें