फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बदरी-केदार मंदिर परिसर के 70 मीटर दायरे में मोबाइल फोन पर रहेगा प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
- श्रद्धालु मंदिर के नजदीक जाकर नहीं बना सकेंगे रील व वीडियो
विज्ञापन

- धामों की पवित्रता व सुगम दर्शन व्यवस्था बनाने को लिया निर्णय : द्विवेदी
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। आगामी चारधाम यात्रा के दौरान बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में मंदिर परिसर से 70 मीटर दायरे में मोबाइल फोन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। श्रद्धालु मंदिर के नजदीक जाकर रील व वीडियो नहीं बना सकेंगे। धामों की पवित्रता व सुगम दर्शन व्यवस्था बनाने के लिए प्रशासन व मंदिर समिति ने यह निर्णय लिया है।
बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा, बदरी-केदार धाम में व्यवस्थाओं को मंदिर समिति की ओर से प्रशासन से समन्वय कर बेहतर बनाया जाएगा। श्रद्धालुओं की आस्था, सुरक्षा व गरिमा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसरों के 70 मीटर के दायरे में मोबाइल फोन के उपयोग व रील, वीडियो बनाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यह निर्णय धाम की पवित्रता तथा तीर्थयात्रियों को सरल सुगम दर्शन व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा प्रारंभ होने से पहले मंदिर समिति के सभी विश्राम गृहों को तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए सुसज्जित किया जाएगा। साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत, शौचालय व आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। शीघ्र ही मंदिर समिति की बोर्ड बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें यात्रा संबंधी व्यवस्थाओं एवं यात्री सुविधाओं के लिए आवश्यक बजट प्रावधान किए जाएंगे। मंदिर समिति श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुव्यवस्थित व श्रद्धामय यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें